- Hindi News
- National
- नप ईओ से बोले डंपर चालक प्राइवेट कर्मी आए तो नप के खिलाफ खोल देंगे मोर्चा
नप ईओ से बोले डंपर चालक-प्राइवेट कर्मी आए तो नप के खिलाफ खोल देंगे मोर्चा
नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। वहीं नप द्वारा डंपर प्रोवाइडर ठेकेदार को नोटिस के बावजूद कोई डंपर चालक चौथे दिन भी काम पर नहीं लौटा। डंपर चालकों से नगर परिषद ने डंपरों की चाबियां मांगी, तो सभी डंपर चालकों ने नप को डंपरों की चाबियां सौंप दी। अब नगर परिषद अपने स्तर पर प्राइवेट डंपर चालकों के साथ डंपरों को चलाने की बात कह रही है। दावा है कि बुधवार से प्राइवेट चालकों की व्यवस्था कर घरों से कूड़ा उठाने वाले डंपर चला दिए जाएंगे। वहीं नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाईकर्मी सोमवार को ही गुरुवार तक हड़ताल बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं। इतना ही नहीं मंगलवार शाम चार बजे चाबियां सौंपते वक्त कर्मचारियों ने नए कर्मचारी रखे जाने पर स्थिति और बिगड़ने की चेतावनी नगर परिषद को दी है।