पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी खुशी बच्चों में देखती है मां : सोमनाथ

अपनी खुशी बच्चों में देखती है मां : सोमनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक संस्था सर्वधर्म चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में सेक्टर तीन कम्युनिटी सेंटर में भगवती जागरण एवं भंडारा आयोजित किया गया। श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सान्निध्य में आयोजक एवं मुख्य यजमान अविनाश सिंगला, समाजसेविका वंदना सिंगला परिवार ने सर्वदेव पूजन में भाग लेकर महामाई की ज्योत प्रचंड की। इस मौके पर पानीपत के जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बतौर मुख्यातिथि चुनरी की रस्म में भाग लिया। पार्षद सुदेश चौधरी, सर्वधर्म चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा अमरदीप कौर, सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत महिला विंग की अध्यक्षा डॉ. संतोष दहिया, प्रेरणा संस्था के संस्थापकाध्यक्ष जय भगवान सिंगला, विश्वास फाउंडेशन की चेयरपर्सन कुसुम सिंगला, शुभकर्मण चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रजवंत कौर व समाजसेवी पवन चौधरी के अलावा शहर की कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सोमनाथ जगत ने कहा कि एक मां के लिए उसके बच्चे ही उसका भविष्य होते हैं। पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। मां अपनी खुशी और अरमान अपने बच्चों के अंदर ही देखती है। जागरण में नारंग पार्टी के गायकों ने गणेश एवं सरस्वती वंदना से शुरुआत की। भगवती जागरण आरती में डॉ. रविंद्र डबास, बलकीरत सिंह, सुरेंद्र सिंगला, नरेंद्र सिंगला, आमोद अग्रवाल ,राजेंद्र गोयल, रामकुमार, अनिता अग्रवाल, रीटा गोयल, पारूल, मनीष जिंदल, संजीव सिंगला, मीनू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रवीन सिंगला, सीमा सिंगला, सन्नी, मन्नी, राजा, संजय आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...