पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनेलो बसपा कार्यकर्ता प्रदेश को दिलाएंगे एसवाईएल का पानी : संधू

इनेलो-बसपा कार्यकर्ता प्रदेश को दिलाएंगे एसवाईएल का पानी : संधू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद| इनेलो युवा नेता गगनजोत संधू ने कहा कि एसवाईएल नहर के पानी को लेकर 18 मई को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में होने वाले जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारियां देने में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। वे गांव ठसका मीरांजी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, जिला प्रधान कुलदीप मुलतानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव वड़ैच, बसपा हलका प्रभारी रणधीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश को उसके हक का पानी इनेलो-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता हर हालत में दिलाकर रहेंगे। इनेलो नेताओं का सरपंच दिलबाग सिंह व ग्रामीणों ने स्वागत किया। मौके पर इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर खान, प्रेस प्रवक्ता महिंद्र कंथला, बृजमोहन, सुरजीत राणा, सुलतान सिंह, बिल्लू सिंह, कुलदीप सिंह और जसवंत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...