दिल्ली, यमुनानगर व पिहोवा के लिए बस की लेट नाइट सर्विस
यात्रियों को अब दिल्ली यमुनानगर और पिहोवा के लिए लेट नाइट तक बस सर्विस मिलेगी। अभी तक इन रूटों पर नौ बजे के बाद रोडवेज की कोई बस सेवा यात्रियों को मिल नहीं पा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज विभाग ने 17 मई से पांच बसों को रात में दस बजे के बाद रूटों पर चलाने का फैसला लिया है। विभाग ने तर्क दिया कि ये रूट लंबे रूट है। इन रूटों पर देर रात तक यात्रियों की आवाजाही रहती है। जिसके लेट लाइट तक बसों चलाई जाएंगी। बता दें कि अभी तक कुरुक्षेत्र से कैथल, यमुनानगर व पिहोवा से दिल्ली के लिए नौ बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं थी। अकेले पिहोवा में ही कुरुक्षेत्र से साढ़े दस बजे बस चलती थी। बाकी किसी भी रूट पर बस सेवा नहीं थी। कैथल के लिए लेट लाइट बस चलाए जाने के लिए लंबे अरसे से यात्रियों की डिमांड आ रही थी। बता दें कि डिपो को पांच बसें मिली हैं, जोकि कल डिपो में पहुंच जाएंगी।
राहत
रोडवेज बेड़े में 5 नई बसें शामिल, अब तक सात बजे के बाद नहीं थी इन रूट पर बस सर्विस
ये थे सात बजे के बाद के टाइम
रूट समय नया टाइम
कुरुक्षेत्र से ढांड 7 बजे
कुरुक्षेत्र से ढांड 7-15 बजे
कुरुक्षेत्र से कैथल 7- 45 बजे
कुरुक्षेत्र से कैथल 8-30 बजे 10 बजे
कुरुक्षेत्र से यमुनानगर की ओर
कुरुक्षेत्र से यमुनानगर 7-00 बजे, 7-40 बजे 8-00 बजे 10-00 बजे
कुरुक्षेत्र से रादौर 8-40 बजेे
जल्द चलाई जाएंगी लेट नाइट बसें
महाप्रबंधक आरके गोयल ने कहा कि दिल्ली, यमुनानगर और पिहोवा के रूटों पर लेट नाइट बसें चलाए जाने की योजना बनाई है। 17 मई से पांच बसों को लेट नाइट चलाया जाएगा। गोयल ने कहा कि अगर इन बसों से अच्छी आमदन होती है तो रूटों पर और बसें चलाने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि डिपो ने पिछले साल के मुकाबले इस साल 14 लाख रुपए के राजस्व को बढ़ाया है।
साढ़े 13 से 14 लाख है राजस्व
बता दें कि कुरुक्षेत्र डिपो में 183 बसें थी। जिनमें से 17 बसें कंडम हो गई। इस समय डिपो में 166 बसें रूट पर चल रही है। लेकिन बसों की संख्या कम होने के बाद भी इस साल पिछले साल के मुकाबले रोडवेज ने तीन लाख 75 हजार का डीजल बचाकर 14 लाख के राजस्व को बढ़ाया है। बता दें कि डिपो का रोजाना का राजस्व साढ़े 13 लाख से 14 लाख रुपए है।