पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, कल बारिश होने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, कल बारिश होने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने के कारण गुरुवार से शनिवार तक बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। आने वाले दो दिन गर्मी लोगों को सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से फिर पश्चिमी विक्षोभ कुछ जगहों पर सक्रिय होने जा रहा है जिस वजह से बारिश होगी। साथ ही आने वाले दो दिनों में पड़ने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस व 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। आज अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...