पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों की मांग पूरी, अनशन स्थल पर जश्न

छात्रों की मांग पूरी, अनशन स्थल पर जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों का 13 दिन का धरना और पांच दिन का अनशन रंग लाया। विद्यार्थी इंटर्नशिप भत्ते को 4500 रुपए से 10 हजार रुपए करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग को पूरा कर दिया है। इंटर्नशिप भत्ता बढ़ने पर छात्रों ने अनशन स्थल पर जश्न मनाया। इससे पहले आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्या डॉ. उषा दत्त अनशन स्थल पर पहुंची। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि उनकी फाइल पर वित्तमंत्री ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी। छात्रों ने प्राचार्या के आश्वासन पर अनशन तोड़ा। इससे पहले छात्र अधिसूचना जारी होने तक अनशन पर रहने पर अड़े थे। मंगलवार को इनसो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंद्र खैरा भी अनशन स्थल पर पहुंचे।

पांच छात्रों ने भूखे रहकर दिलाया हक

पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हरेंद्र, सुमित सैनी, अक्षय यादव, दिनेश और सोनू ने इंटर्नशिप राशि बढऩे पर कहा कि यह सभी विद्यार्थियों की जीत है। छात्रों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि संघर्ष रंग लाएगा। अनशन पर बैठने के बाद फाइल विभाग और वित्त मंत्रालय से निकलकर वित्तमंत्री के पास पहुंची। वित्तमंत्री के हस्ताक्षर होने पर उनकी इंटर्नशिप बढ़ाने को मंजूरी मिली है। मौके पर शुभम गर्ग, अमित गर्ग, अमित वर्मा, रजत बंसल, नीरजा, सुमित सैनी, जयदीप जांगड़ा, कोमल, प्रियंका खत्री, कंचन और रेनू मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...