पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार राहगीरी ब्रह्मसरोवर के तट पर तैयारियां जांचने पहुंचे एडीजीपी सिंह

इस बार राहगीरी ब्रह्मसरोवर के तट पर तैयारियां जांचने पहुंचे एडीजीपी सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं एडीजीपी ओपी सिंह मंगलवार को फिर कुरुक्षेत्र में राहगीरी की तैयारियां जांचने पहुंचे। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व अधिकारियों से राहगीरी को लेकर चर्चा की। इस बार राहगीरी ब्रह्मसरोवर तट पर 20 को सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हिस्सा लेंगे। डीसी डाॅ. एसएस फुलिया ने कहा कि लोग लाखों रुपए खर्च करके खुशियां तलाशते हैं। फिर भी खुशियों के पल नहीं मिल पाते हैं। लोगों को खुशियों के क्षण देने के लिए ही सरकार ने राहगीरी जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। यह कार्यक्रम एक रोल मॉडल बनेगा।

एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि 20 मई के राहगीरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 4 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी देंगे। इसे शहर का सबसे बड़ा इवेंट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इस कार्यक्रम में कम से कम 10 हजार लोग शिरकत करें। इसके लिए सभी एसएचओ भी गांव में जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम से भाईचारा और आपसी मेलजोल भी बढ़ेगा।

ये रहे मीटिंग में | मीटिंग में एडीसी अनीस यादव, एसडीएम अनिल यादव, जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्की अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय राज सिंह, डीएसपी गुरमेल सिंह, डीएसपी तान्या सिंह, डीएसपी रमेश गुलिया आदि अधिकारी मौजूद थे।

स्कूलों को भी भेजा है निमंत्रण : डॉ. फुलिया

डाॅ. फुलिया ने बताया कि युवा पीढ़ी को प्रशासन की तरफ से आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही सभी स्कूलों, नगर पालिकाओं, जिला परिषद, ब्लाक समिति को पत्र भेजकर निमंत्रण भी दिया है।

खबरें और भी हैं...