गुमथला में बच्चे के साथ दो किशोरों ने किया कुकर्म
कुरुक्षेत्र | गांव गुमथला में दो किशोरों ने एक बच्चे से कुकर्म कर डाला। पता चलने पर परिजनों ने गुमथला पुलिस चौकी में शिकायत थी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना 12 मई की है। पीड़ित चौथी का छात्र है। आरोप है कि 12 मई को वह पड़ोसी बच्चों साथ खेल रहा था यह बच्चे उसके साथ ही स्कूल में पढ़ते हैं बताया कि उस रोज उसके साथ पढ़ने वाले दो बच्चे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उसके साथ गलत हरकत की। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह के मुताबिक 15 मई की रात यह मामला सामने आया है