थानेसर के श्री शिव साई मंदिर में श्रीरामकथा आज से
कुरुक्षेत्र | चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर के श्री शिव साई मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में 16 मई से 12 जून तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। महंत पंडित विजय शर्मा ने बताया कि लगातार 28 दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान में कथावाचक पंडित रामअवतार श्रोत्रिय प्रतिदिन शाम को 4 से 7 बजे तक श्रीराम कथा सुनाएंगे।