पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्र में विकास कार्य पड़े अधूरे, हर किसी ने किया युवाओं से छल:डीडी

क्षेत्र में विकास कार्य पड़े अधूरे, हर किसी ने किया युवाओं से छल:डीडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के साथ अब तक छल ही होता आया है। वे देर रात परशुराम कॉलोनी में आयोजित सभा में बोल रहे थे। इससे पहले कॉलोनी में पहुंचने पर राजदेव, जगदीश चंद्र व राजेंद्र कुमार पांडे एवं ज्ञान शर्मा ने डीडी का स्वागत किया। कहा कि शहर के लोग उन्हें विधायक के तौर पर विधानसभा भेजने को आतुर हैं। क्योंकि लोग पूर्व के मंत्री और मौजूदा विधायकों के आश्वासनों से तंग आ चुके हैं। आज कुछ लोग भाषणों में दस हजार युवकों को रोजगार देने के झूठी बातें कर रहे हैं। इन्हीं लोगों की नीतियों के कारण थानेसर का युवा पिछड़ कर रह गया। मौके पर रविंद्र शर्मा, कपूरचंद, बनारसीदास, बलकार सिंह, गुरदयाल सिंह, रतिराम सुरेश, पिंटू पराशर, सतपाल, मुस्तफा अहमद, सुरेंद्र शर्मा, जिले सिंह, राजकुमार पांचाल, मदनलाल राजेंद्र शर्मा, विकास, ऋषि सैनी, जयसिंह, बनारसी, मनोहर, माली राम, भक्त सुनील कुमार, सोनू, प्रवीन गौड़, बॉबी सिंह, हिमांशु गौतम, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, पालाराम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...