पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बढ़ रही कांग्रेस की ताकत : सिंगला

बढ़ रही कांग्रेस की ताकत : सिंगला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की ताकत दिनोंदिन बढ़ रही है। कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व के चलते लोग कांग्रेस में आस्था जता रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मीटिंग में सिंगला ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर की अगुवाई में कांग्रेस काफी मजबूत हुई है। कहा कि आज कर्मचारी, किसान, मजदूर और व्यापारी अपने हक के लिए सड़क पर आंदोलन चला रहे हैं। एक माह से विकलांग प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के पास उनकी सुध लेने का समय नहीं है। सफाई कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान राजेंद्र सिंह, राकेश सैनी, ईश्वर सिंह फतुपुरिया, इंद्राज पाल, राजीव घराड़सी , अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...