पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में छात्रों को दी पॉक्सो एक्ट 2012 की जानकारी

शिविर में छात्रों को दी पॉक्सो एक्ट 2012 की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | जिला बाल संरक्षण सोसाइटी की तरफ से स्थानीय खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व माता रुकमणि सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पॉक्सो एक्ट 2012 को लेकर शिविर लगाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला कटारिया ने बताया कि मंगलवार को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व माता रुकमणि सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया गया। विषय विशेषज्ञों ने बच्चों को अच्छा व बुरा स्पर्श, उनके अधिकारों व लैंगिक अपराधों से होने वाली घटनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। इसके अलावा फोस्टर केयर व स्पासंरशिप स्कीमों तथा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी ।

खबरें और भी हैं...