पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनआईटी में बेहतर निर्माण कार्य को लेकर किया विचार विमर्श

एनआईटी में बेहतर निर्माण कार्य को लेकर किया विचार-विमर्श

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी कुुरुक्षेत्र के सिविल विभाग की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बेहतर निर्माण को लेकर चर्चा हुई। एनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एचके शर्मा ने कहा कि आधुनिक निर्माण में हमें फाइबर कंक्रीट तकनीक पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुराने भवनों और पुलों को ठीक करने में भी यह तकनीक उपयोगी है। केयू के जियोफिजिक्स विभाग के प्रो. एसएस तेवतिया ने भूकंप के प्रभाव, आंकलन व बचाव के बारे में प्रतिभागियों को बताया। केंद्रीय सार्वजनिक निर्माण विभाग के इंजीनियर ने हाई परफॉरमेंस कंक्रीट और सेल्फ इंपेक्ट कंक्रीट के बारे में बताया। मौके पर डॉ. बबीता सैनी व डॉ. एचडी चालक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...