- Hindi News
- National
- दाम पहले से ही ज्यादा, अब बिजली पेट्रोल के और दाम बढ़ाना सरासर गलत : अरोड़ा
दाम पहले से ही ज्यादा, अब बिजली पेट्रोल के और दाम बढ़ाना सरासर गलत : अरोड़ा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि बिजली के बढ़े दामों से जनता परेशान है। अब उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम राशि के साथ गलत रीडिंग के बिल भेजे जा रहे हैं। अशोक अरोड़ा मंगलवार को गांव बिशनगढ़, भिवानी खेड़ा, घमूरखेड़ी, हंसाला, सिंगपुरा, डोडाखेड़ी, कसेरला, सिरसला, रतनडेरा, हरियापुर, प्रतापगढ़, मंझाडा तथा खेडी मारकंडा में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 18 मई को कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम का न्यौता भी दिया। कहा कि उस दिन इनेलो बसपा गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को राहत देने की बजाय प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही है। जन सभाओं को बलदेव वाल्मीकि, बसपा नेत्री शशि सैनी, बसपा जिला बरभारी रोहताश रंगा, बसपा नेता रामदयाल, हलका प्रवक्ता सुरेंद्र सैनी, दीपक फौजी मोहित सैनी, प्रवीण कश्यप, चंद्रभान वाल्मीकि, रामस्वरूप चोपड़ा, अमित, फकीरचंद जोगना खेड़ा हलका प्रधान सुनील, तुनखान मौजूद रहे।