पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 44 मांगों को लेकर कुटा ने सौंपा कुलपति को मांग पत्र

44 मांगों को लेकर कुटा ने सौंपा कुलपति को मांग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कुटा ने मंगलवार को शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर कुलपति को मांग पत्र सौंपा। कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार ने बताया कि मांग पत्र में 44 मांगों का विवरण है। जिसमें शिक्षकों को यूजीसी की सिफारिशों के अनुरूप सातवें वेतन आयोग का लाभ देना, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष, शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय सप्ताह लागू करना, सेल्फ फाइनेंस में कार्यरत शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति, बिना नेट पीएचडी शिक्षकों को पांच अग्रिम वेतन वृद्धियां देना, एमडीयू रोहतक के पैटर्न पर पुरानी पेंशन स्कीम से वंचित शिक्षकों को एक मौका देना, यूनिवर्सिटी कॉलेज, बीएड कॉलेज और दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय को विभाग का दर्जा देना, शोध प्रोजेक्ट के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करना, 2011 के बाद सेल्फ फाइनेंस में नियुक्त शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव का लाभ, शिक्षकों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा, प्रोफेसर को विश्वविद्यालय कार्यकारिणी में चुनाव प्रणाली द्वारा प्रतिनिधित्व देना शामिल है। कुटा ने प्रशासन से नए शैक्षणिक सत्र से पहले शिक्षकों की भर्ती की भी मांग की। मांग पत्र में शिक्षकों ने केयू कैंपस में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण कैंपस वासियों को हो रही परेशानी को भी रखा। डॉ. परमेश कुमार ने कहा कि सेमिनार व वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए वित्तीय सहायता को 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार करने, कैंपस में आवासीय क्षेत्र में बिजली के बिल घरेलू दर पर लागू करने, सभी शिक्षकों को इंटर कॉम की सुविधा, शिक्षकों के लिए 15 दिन का पितृत्व अवकाश जीजेयू पैटर्न पर करने की मांग भी कुलपति से की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार, उपप्रधान डॉ रंजना, सचिव डॉ. हरदीप लाल जोशी, सहसचिव नीरज बातिश और खजांची डॉ. सतीश शामिल रहे।

मांगों पर जल्द हो गौर

खबरें और भी हैं...