37 दिन से हड़ताल पर बैठे दिव्यांगों की हालत बिगड़ने लगी
कुरुक्षेत्र | मांगों को लेकर 37 वें दिन भी रेडक्राॅस भवन के सामने दिव्यांगों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लंबे समय तक धरने पर बैठे रहने से दिव्यांगों की हालत बिगड़ने लगी है। लंबे समय तक बैठे रहने से दिव्यांगों को पेशाब करने में दिक्कत आने लगी है। एसोसिएशन उपप्रधान सतीश कुमार ने कहा कि दिव्यांग अपने अधिकार के लिए पिछले 37 दिन से छह से सात घंटे धरने पर बैठ रहे हैं। सतीश ने कहा कि उन्होंने हाल ही में जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई जिसमें पेट के अंदर संक्रमण पाया गया और उनकी रिपोर्ट में पेट में दो पत्थरी आई है। दिव्यांगों ने कहा कि कोई भी मंत्री व विधायक उनकी पीड़ा जानने के लिए नहीं पहुंचा। दिव्यांगों ने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि प्रशासन का भी कोई अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा। जबकि वे रोजाना इधर-उधर से किराए की व्यवस्था कर अपनेे हकों की लड़ाई को लेकर रेडक्रास भवन के सामने धरने पर हैं। प्रधान रमेश रानी ने कहा कि सरकार दिव्यांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार दिव्यांगों का बैकलॉग पूरा नहीं कर पा रही। मौके पर शिवकुमार, पवन कुमार, अशोक कुमार, नरेश कुमार, राजबीर सिंह, आनन्द कुमार व अन्य मौजूद रहे।