कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कैसे बढ़ाएं धान की फसल का उत्पादन
एक निजी होटल में धान फसल संरक्षण संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से डॉ. समुंदर सिंह और डॉ. एसएस पुनियां ने शिरकत की। जबकि मुख्यातिथि के तौर कृषि उपनिदेशक कुरुक्षेत्र डॉ. कर्मचंद रहे। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को धान का उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। यूपीएल लिमिटेड कंपनी की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। कृषि विशेषज्ञ पुनीत गौतम, नीरज शर्मा ने धान की फसल में होने वाले रोगों व कीटों की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को कीटनाशकों व फफूंदी-नाशकों का बेहतर परिणाम लेने के लिए उनकी सही तकनीक बारे भी कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को डेमो देकर बताया। इस मौके पर कृष्णा मोहन रेड्डी, अमित प्रताप सिंह, गोपाल व प्रदीप शर्मा ने संगोष्ठी में पहुंचे किसानों का आभार जताया।