स्टेशन पर बुजुर्ग व्यक्ति मृत मिला, दाईं बाजू पर लिखा राजेंद्र
कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक बुधवार देर शाम पर करीब 60 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला। सूचना पर जीआरपी से हेड कांस्टेबल अजय कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक ने भगवा रंग का कपड़ा गले में व धोती बांधी है। मृतक के दाई कलाई पर राजेंद्र व बाएं कलाई पर मोर छपा है। शिनाख्त के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।