पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम ने बुलाया बातचीत को ब्राह्मणों ने टाला प्रदर्शन

सीएम ने बुलाया बातचीत को ब्राह्मणों ने टाला प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएसएससी परीक्षा में अपमानजनक सवालों के विरोध में ब्राह्मण समान ने गुरुवार को शहर में प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। यह फैसला बुधवार शाम को सीएम द्वारा ब्राह्मण समाज को बातचीत का न्योता मिलने के बाद लिया। ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान के मुताबिक सीएम ने ब्राह्मणों को बातचीत के लिए गुरुवार को चंडीगढ़ बुलाया है। इसी लिए एचएसएससी और सरकार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को फिलहाल टाल दिया है।

शिक्षामंत्री ने कराई बातचीत

बताया जाता है कि बुधवार को ब्राह्मण समाज के नेताओं को शिक्षामंत्री ने चंडीगढ़ आवास पर बुलाया था। यहां समाज के पदाधिकारियों को बताया कि सरकार इस मामले में जिम्मेदार को दंडित कर चुकी है। लेकिन ब्राह्मण नेता एचएसएससी चेयरमैन भारती को हटाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद शिक्षामंत्री ने सीएम मनोहरलाल से बातचीत की। जिसके बाद तय हुआ कि गुरुवार को सीएम के साथ ब्राह्मण नेताओं की बातचीत कराई जाएगी।

दिन में हो चुकी थी तैयारी

गुरुवार को ब्राह्मण समाज ने विरोध स्वरूप एचएसएससी की शवयात्रा निकालने के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया हुआ था। इसे लेकर बुधवार को भी ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की बैठकें हुई। तय हुआ कि सभी संगठन व संस्थाएं मिलकर विरोध जताएंगी। बुधवार को श्रीब्राह्मण तीर्थोद्वार सभा में भी पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, संरक्षक जयनारायण शर्मा, रामपाल शर्मा,पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, राजेश कुमार, पार्षद नितिन भारजद्वाज आदि समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे। देर रात सभी संस्थाओं को प्रदर्शन टालने संबंधित मैसेज भेज दिया। पवन शर्मा पहलवान के मुताबिक सभी संस्थाओं और समाज के नेताओं को प्रदर्शन स्थगित करने की सूचना भेज दी है।

खबरें और भी हैं...