पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरुक्षेत्र में भी शुरू किया रोटी बैंक

कुरुक्षेत्र में भी शुरू किया रोटी बैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा पुलिस मधुबन के तत्वावधान में काफी समय से रोटी बैंक चलाया हुआ है। उसी की तर्ज पर कुरुक्षेत्र में भी पुलिस के सहयोग से रोटी बैंक शुरू किया गया है। पहले चरण में जिला पुलिस लाइन में रोटी एकत्रित करने का काम शुरू किया गया है। पुलिस लाइन के प्रत्येक घर से दो-दो रोटी और सब्जी जुटाई जाएगी। इसके बाद जरूरतमंदों में बांटी जाएगी। बुधवार को लाइन से जुटाई रोटी सब्जी पलवल में झुग्गी झोंपड़ी में जाकर बांटी गई। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी मधुबन के निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीकान्त जाधव के प्रयासों से यह प्रयास शुरू किया गया है। वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत बैंक प्रबंधक बिमल विनोद वशिष्ठ, समाजसेवी अन्नपूर्णा शर्मा, शिक्षक डॉ. भारतेन्दु हरीश, अक्षय वर्मा, आराध्य, सारण्या, सचिन कुमार और पुलिस विभाग से टीएएसआई भीम सिंह, देवेंद्र शर्मा, बलविंद्र, महाबीर और डॉ. अशोक कुमार वर्मा की टीम ने बुधवार को रोटी एकत्रित की। कुरुक्षेत्र रोटी बैंक के सेवक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को भीम सिंह ने काफी सहयोग दिया। इस तरह प्रतिदिन जरूरतमंदों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। धीरे धीरे इस प्रयास को जिला पुलिस लाइन से निकाल कर शहर के सेक्टरों और वार्डों में तक पहुंचाया जाएगा और इसमें शहरवासियों को भी जोड़ा जाएगा।

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री मधुबन के निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीकांत जाधव ने शुरु किया प्रयास

कुरुक्षेत्र | जरूरतमंदों को रोटी उपलब्ध कराते विनोद वशिष्ठ, समाजसेविका अन्नपूर्णा शर्मा व अन्य ।

खबरें और भी हैं...