भाजपा विकास से कोसों दूर राहगीरी में खेल रही : गर्ग
प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार विकास से कोसों दूर है। उल्टे राहगीरी में खेल खेल रही है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। मौजूदा सरकार विकास पर जोर नहीं दे रही । गीता जयंती पर कई घपले हुए। लेकिन इनकी जांच तक सरकार ने नहीं कराई। यहीं नहीं गीता केन्द्र के नाम पर एक संस्था को करोड़ों रुपए की जमीन दे दी गई। कहा कि अब भाजपा कुरुक्षेत्र में रोड शो की तैयारी कर रही है। भाजपा को बताना चाहिए कि उसने ऐसा कौन सा बढ़िया काम किया है, जिसका गुणगान इस रोड शो में किया जाएगा। रोड शो के कोई मायने नहीं है। क्योंकि शहर में कहीं विकास नहीं दिखता। देश का पैसा विकास पर न लगकर अन्य क्षेत्रों में बर्बाद हो रहा है। सरकार लोककल्याण योजनाएं न चलाकर सुबह-सुबह गुल्ली-डंडे जैसे खेल खेल रही है। लोगों को जबरन राहगिरी में खींचा जा रहा है। जबकि लोगों को इसमें कोई रूचि नहीं है।