पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौर ऊर्जा के संरक्षण पर सरकार देगी इनाम

सौर ऊर्जा के संरक्षण पर सरकार देगी इनाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसी अनीस यादव ने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्कीमों के तहत लाखों के पुरस्कार देगी। हरेड़ा की तरफ से राज्यस्तरीय एनर्जी कंजर्वेशन अवाॅर्ड 2016-17 दिया जाएगा। इसके तहत उद्योगों में एक एमडब्ल्यू और इस अधिक के लिए प्रथम पुरस्कार तीन लाख, द्वितीय पुरस्कार दो लाख, इसी वर्ग में ही एक एमडब्ल्यू के नीचे वाली श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए दिया जाएगा।

शाॅपिंग माॅल, प्लाजा, होटल, अस्पताल व अन्य व्यवसायिक इमारतों में भी एक एमडब्ल्यू की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय पुरस्कार एक लाख, इसी श्रेणी में एक एमडब्ल्यू से नीचे होने पर प्रथम पुरस्कार एक लाख तो द्वितीय 50 हजार रुपए दिया जाएगा। सरकारी भवनों व कार्यालयों में 5 हजार स्कवेयर फीट की 500 किलोवाट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय एक लाख, 500 किलोवाट से कम में प्रथम पुरस्कार एक तो द्वितीय 50 हजार रुपए दिया जाएगा।

निजी स्कूलों, काॅलेज व अन्य संस्थानों में 30 केवी से ऊपर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए, रिहायशी भवनों व सोसाइटी, जिनका लोड 10 किलोवाट से अधिक है को 50 हजार रुपए किया जाएगा। नई तकनीकी और शोध कार्य करने पर प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए, प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों के लिए एक जून तक नाम भेजने होंगे।

खबरें और भी हैं...