पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम का रोड शो: हर पार्षद को वार्ड से जुटाने होंगे 500 लोग

सीएम का रोड शो: हर पार्षद को वार्ड से जुटाने होंगे 500 लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
19 मई को पहली बार शहर में प्रस्तावित सीएम के रोड शो को लेकर भाजपाइयों ने कमर कसी हुई है। इस दौरान 25 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा हुआ है। लिहाजा शहर और गांवों से भी लोगों को न्योता दिया जा रहा है। सरपंचों पर भी जिम्मा डाला हुआ है। वहीं भाजपा समर्थित पार्षदों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को इसे लेकर सर्किट हाउस में पार्षदों की मीटिंग विधायक सुभाष सुधा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में पार्षदों से भी रोड शो सफल बनाने को सहयोग मांगा। विधायक सुधा ने कहा कि सभी पार्षद अपने अपने वार्ड से कम से कम 500 लोगों को रोड शो से जोड़ें। थीम पार्क में हर वार्ड से इतने लोग पहुंचने चाहिए। इस पर पार्षदों ने भी भीड़ जुटाने की हामी भरी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सायं के समय रोड शो का आगाज होगा। इसके बाद विधायक ने रविदास नगर, श्याम कालोनी, झांसा रोड, लक्ष्मण काॅलोनी, नरकरतारी रोड, शांति नगर व शास्त्री नगर में रोड शो के लिए निमंत्रण दिया। कहा कि प्रत्येक पार्षद ढोल धमाकों के साथ थीम पार्क पहुंचेंगे।

गुरुद्वारा कराएगा जलपान : थीम पार्क में मुख्य कार्यक्रम होगा। सुधा के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे हैं। यहां पिपली गुरुद्वारा साहिब की तरफ से 25 हजार लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा होटल पर्ल मार्क व बैंक्वेट हाॅल एसोसिएशन की तरफ से भी सहयोग दिया जाएगा। थीम पार्क से मुख्य बाजारों, पुराने बस स्टैंड, रेलवे रोड से होते हुआ न्यू कॉलोनी सनातन धर्म मंदिर में रोड शो सम्पन्न होगा। इस समापन स्थल पर भी दर्जनों संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। मौके पर पार्षद आरएस वधवा, गुरदयाल सिंह काजल, विशाल शर्मा, नरेश शर्मा, भारत भूषण सिंगला, बलबीर सिंह, प्रदीप सैनी, पवन शर्मा, मनिंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत, सुनील, संजू, धनसिंह गांधी, मोहन लाल अरोड़ा, दरबारा सिंह, जसविंद्र जस्सू आदि समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में पार्षदों की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा ।

खबरें और भी हैं...