पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थानेसर में बिना योजना उखाड़ जा रही सड़कें, लोग परेशान : प्रवीन चौधरी

थानेसर में बिना योजना उखाड़ जा रही सड़कें, लोग परेशान : प्रवीन चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | लक्ष्मण कॉलोनी वार्ड 28 में बुधवार को अमन कांबोज की ओर से सभा आयोजित की गई। जिसमें जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी मुख्यातिथि रहे। चौधरी ने कहा कि थानेसर में सभी काम बिना योजना बनाए हो रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं। पूरे शहर की गलियों और सड़कों को सीवरेज डालने के नाम पर उखाड़ा गया जबकि इन गलियों और सड़कों में सीवरेज डालने के बाद इन्हें दोबारा बनाने के लिए बजट ही नहीं है। चौधरी ने कहा कि घोटालों को खत्म करने के लिए प्रत्येक वार्ड में कमेटी गठित की जाएंगी, जो निर्माण कार्य पर नजर रखेंगी। मौके पर अर्जुन कश्यप, समसपाल कश्यप, शिवचरण पांचाल, विजय वर्मा, प्रवीण कांबोज, मुकेश कश्यप, विशाल गोयल, अमित कुमार, मोनू, सुनील कुमार, राहुल कुमार, सतेंद्र पांचाल, नवदीप कुमार, नितिन कुमार, सतीश जांगड़ा और सचिन जांगड़ा, संजय चौधरी, रोहित वत्स, काका जिंदगी, सुधीर चुघ और रमेश सुनहेड़ी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...