पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रह्मसरोवर एरिया से बीमार मिले व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम, शिनाख्त नहीं

ब्रह्मसरोवर एरिया से बीमार मिले व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम, शिनाख्त नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | ब्रह्मसरोवर एरिया से बीमार हालत में मिले करीब 55 वर्षीय व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। केयूके थाना के हेड कांस्टेबल रिषी पाल ने बताया कि ब्रह्मसरोवर एरिया से एक व्यक्ति बीमार हालत में मिला था। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन वह न तो बोल रहा था। न ही कोई दस्तावेज उससे मिला। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। बुधवार को पीजीआई में उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। शिनाख्त के शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

खबरें और भी हैं...