पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए समाज के निर्माण के लिए तैयार रहें : डॉ. शर्मा

नए समाज के निर्माण के लिए तैयार रहें : डॉ. शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | केयू के संस्कृति पालि एवं प्राकृत विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मुख्यातिथि केयू कुलपति डॉ. केसी शर्मा रहे। डॉ. शर्मा ने कहा कि महर्षि अरविंद और स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को समझकर हमें एक नए समाज का निर्माण करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत के पास विश्वगुरु बनने के लिए ज्ञान का कोष है लेकिन हम उसका प्रयोग नहीं कर पाते। हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चौहान ने कहा कि अध्यात्म कायरों के लिए नहीं हिम्मत वालों के लिए है। इस अवसर पर प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. रमाकांत आंगिरस, डॉ. महेंद्र हंस, प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा, प्रो. के के शर्मा, डॉ. सोमेश्वर दत्त, डॉ. श्रेयास द्विवेदी, डॉ. कामदेव झा, डॉ. राजेंद्र, मुकेश कौैशिक, डॉ. आशुतोष आंगिरस, प्रो. राजेश कुमार और डॉ. राजेंद्र राणा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...