पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोफेसर की आरटीआई पर केयू के 14 विभागों के अधिकारी रिकॉर्ड समेत सूचना आयुक्त के सामने पेश

प्रोफेसर की आरटीआई पर केयू के 14 विभागों के अधिकारी रिकॉर्ड समेत सूचना आयुक्त के सामने पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिकाॅर्ड लेकर पहुंचे प्रो. वीरेंद्र पूनिया।

कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कॉमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र पूनिया की केयू के विभिन्न विभागों पर लगाई आरटीआई के मामलों की सुनवाई करने के लिए सूचना आयुक्त भूपेंद्र धर्माणी डीसी कार्यालय पहुंचे। सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक डॉ. वीरेंद्र पूनिया ने एक-एक करके विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी आरटीआई के जवाब न देने से संबंधित दलीलों को सूचना आयुक्त के सामने रखना शुरू किया। इस पर सूचना आयुक्त ने एक-एक करके केयू के विभिन्न विभागों से पहुंचे सूचना अधिकारियों को बुलाकर आरटीआई को लेकर पूछना शुरू किया। इनमें से कई मामलों में जहां केयू के अधिकारियों को एक सप्ताह में जानकारी देने के लिए कहा गया, वहीं कई मामलों में पहले दी जानकारी को ही ठीक करार दिया। अब तक सूचना आयुक्त की ओर से चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में ही अपील सुनी जाती थी। लेकिन आरटीआई के 14 मामलों में दायर दूसरी अपील और 30 से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों के केस को देखते हुए सूचना आयुक्त भूपेंद्र धर्माणी कुरुक्षेत्र पहुंचे। केयू के 14 विभागों के शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मियों को आरटीआई का जवाब न देने को लेकर करीब तीन घंटे तक कोर्ट में ही रिकाॅर्ड लेकर बैठना पड़ा। इसके बाद एक-एक विभाग की सुनवाई होती रही।

इन विभागों से संबंधित थी आरटीआई

डॉ. वीरेंद्र पूनिया ने कॉमर्स, ज्योग्राफी, महिला अध्ययन एवं शोध केंद्र, साइकोलॉजी, होटल एवं पर्यटन विभाग, निर्माण शाखा, वित्त विभाग और स्थापना शाखा सहित 14 विभागों से अलग-अलग आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी थी।

खबरें और भी हैं...