पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला की टांग के ऊपर से गुजरी बस, एंबुलेंस न मिली तो रेहड़ी में पहुंचाना पड़ा अस्पताल

महिला की टांग के ऊपर से गुजरी बस, एंबुलेंस न मिली तो रेहड़ी में पहुंचाना पड़ा अस्पताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा | क्षेत्र के डॉ. अंबेडकर चौक पर बुधवार सुबह यमुनागनर की ओर से आई करनाल रोडवेज की बस चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। महिला दर्द के कारण चौक पर चिल्लाती रही, वहीं उसकी बेटी दहशत में आवाजें लगाती रही। हादसे के काफी देर बाद तक न तो मौके पर एंबुलेंस पहुंची और न ही सूचना देने के बावजूद पुलिसकर्मी पहुंचे। राहगीरों ने महिला को बस के नीचे से निकाला और एक रेहड़ी में लिटाकर लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला कल्पना गुप्ता वासी देहरादून की बेटी गिरीश गुप्ता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ देहरादून से कुरुक्षेत्र आई थी। लाडवा के अंबेडकर चौक पर बस बदलने के लिए वे उस बस से उतर गए। गिरीश ने बताया कि वह बस देखने आगे गई तो पीछे से बस चालक ने उसकी मां के ऊपर अगला टायर चढ़ा दिया।

एएसआई रमेश कुमार ने दावा किया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच बस को कब्जे में ले लिया।

लाडवा एसडीएम अनिल यादव ने कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल रोडवेज के जीएम को पत्र लिखकर अंबेडकर चौक पर बसें न रोकने को कहा था। लेकिन रोजाना बसें अंबेडकर चौक पर ही रुक रही हैं।

खबरें और भी हैं...