पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदल युवक के खाते से निकाले ‌‌Rs.25 हजार

एटीएम कार्ड बदल युवक के खाते से निकाले ‌‌Rs.25 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम कार्ड बदलकर एक शातिर ठग ने युवक के खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए। सेक्टर-5 वासी गौरव ने बताया कि वह रतगल स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने गया था। जब वह एटीएम से पैसे निकलवा रहा था तो अचानक एक युवक आ गया, उसने एटीएम का पिन कोड दबाते हुए उसे देख लिया।

इसके बाद उसे बातों में लगाकर उक्त युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। घर पहुंचकर मोबाइल में खाते से 25 हजार रुपए निकलने का मैसेज देखा, तो बैंक पहुंच छानबीन करने पर उसे खुद के साथ हुई ठगी का पता चला। तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगी करने वाले युवक की तलाश शुरू की है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...