पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में पांव फिसल कर गिरने से 5 माह की गर्भवती की मौत

घर में पांव फिसल कर गिरने से 5 माह की गर्भवती की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंवारखेड़ी गांव में घर में कामकाज के दौरान पांव फिसलने से गिरी 30 वर्षीय गर्भवती महिला व पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गई। महिला करीब पांच महीने की गर्भवती थी। महिला को ब्लीडिंग अधिक हो गई थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के पास पहले भी चार बच्चे हैं। महिला का पति दिहाड़ी-मजदूरी कर घर चला रहा है। सूचना पर मायके वाले भी पहुंचे। हालांकि महिला के मायके ने भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। जांच अधिकारी एएसआई रामचंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा है। देर शाम गमगीन माहौल में ससुराल में ही महिला का संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...