अब कॉलेज ऑनलाइन भेजेंगे असेस्मेंट-प्रेक्टिकल के अंक
कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा आज ऑनलाइन इंटरनल असेस्मेंट व प्रेक्टिकल अवाॅर्ड के लिए कार्यशाला का आयोजन करेगी। इसमें विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य व विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष व निदेशक हिस्सा लेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि विवि के ऑडिटोरियम हॉल में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि सभी कॉलेज ऑनलाइन इंटरनल असेस्मेंट व प्रेक्टिकल अवाॅर्ड अपलोड कर सकें। मई 2018 की परीक्षा के लिए 96 हजार दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के फार्म ऑनलाइन भरे गए हैं। प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन नंबर अपलोड हो सकेंगे व परीक्षा परिणाम समय से घोषित किए जा सकेंगे।