शिव शक्ति मंदिर में एक शाम कान्हा के नाम 20 को
कुरुक्षेत्र |श्री माता अंजनी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक शाम कान्हा के नाम भजन संध्या 20 मई को सेक्टर-7 के शिव शक्ति मंदिर में होगी। कार्यक्रम संयोजक सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट और पंडित विजय अत्री ने बताया कि पवित्र पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 8 बजे हवन होगा। सांय 4 से 6 बजे तक भजन संध्या होगी। सांय 7 से 8 बजे तक भक्ति प्रवचन होंगे। जिसमें कथावाचक पंडित राजेंद्र पराशर प्रभु का गुणगान करेंगे।