पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसोसिएशन ने की एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टरों को राजपत्रित दर्जा देने की मांग

एसोसिएशन ने की एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टरों को राजपत्रित दर्जा देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन-94 का शिष्टमंडल शिक्षा विभाग की एसीएस एवं वित्तायुक्त धीरा खंडेलवाल को मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मलिक ने बताया कि ज्ञापन में एलिमेंटरी स्कूल हेडमास्टरों को राजपत्रित दर्जा देने और उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एलिमेंटरी हेड के खाली पदों पर नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने बताया कि धीरा खंडेलवाल ने एसोसिएशन को मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मलिक ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक एसोसिएशन आंदोलन जारी रखेगी। 20 मई को संघर्ष की रणनीति बनाने के लिए पानीपत के राजकीय संस्कृति आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय बैठक होगी। उनके साथ जसबीर सैनी, रमेश शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, रामप्रकाश गिल व ओपी कौशिक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...