पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में भजन संध्या, राधे किशोर कृपा करो भजन पर नाचे श्रद्धालु

न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में भजन संध्या, राधे किशोर कृपा करो भजन पर नाचे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्ण कृपा परिवार की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में न्यू लक्ष्मण काॅलोनी में भजन संध्या हुई। भजन गायक लखविंद्र सिंह लक्खा व संकीर्तन प्रमुख एवं हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर सुनील वत्स द्वारा गाए राधा किशोरी कृपा करो एवं गुरुजी का जन्म दिन आया है, सबने मिलकर मनाया है, के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। महिलाओं व पुरुषों ने भजनों पर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुरुजी के जन्मदिन की बधाई दी।

मौके पर भंडारा भी लगाया गया। सुनील वत्स ने बताया कि इस बार गुरुजी का जन्मोत्सव किसी एक जगह की बजाए अलग अलग स्थानों पर अलग-अलग रूपों में मनाया गया। इसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, भजन संध्या और भंडारा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद गाय और गीता के प्रति समर्पित हैं। उनकी प्रेरणा से कृष्ण कृपा समिति द्वारा गीता का प्रचार-प्रसार किया जाता है। आज से शुरू होने वाले पुरुषोत्तम मास में अनेक घरों में गीता पाठ एवं संकीर्तन आयोजित किए जाएंगे।

भजन संध्या में ये रहे मौजूद | सतीश डोगरा, रश्मि कटारिया, अर्चना कटारिया, यज्ञ प्रमुख रमाकांत शर्मा, ज्ञानचंद मेहता, सतपाल सिंगला, तिलकराज धमीजा, केके कौशल, सुरेन्द्र शर्मा, शुभम मित्तल, रामपाल शर्मा, मुकेश मित्तल, राजेश ललित, गिरवर शर्मा, कृष्णलाल पूंडरी, तरुण धमीजा, विनोद शर्मा, जयपाल, अनीता शर्मा, सविता शर्मा, ऊषा भंडारी, सुदेश रानी, राजवंती कौशल, मदन गोपाल शर्मा, नवीन हरिपुर, डॉ. उमा गौड़, कृष्णा शर्मा, नरेन्द्र सैनी, सुदेश देवी, दयारानी, दीपक, ओम प्रकाश आहूजा, अजय आहूजा, ममता आहूजा, कोमल शर्मा, मनीश खुराना, विकास छाबड़ा, सुशील खुराना, नरेश गौड़ आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मण कॉलोनी में भजन संध्या पर नृत्य करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...