शिक्षक सकारात्मक व्यवहार करें : मधु
कुरुक्षेत्र | डीएवी पब्लिक स्कूल में पूर्व कॉर्डिनेटर मधु मल्होत्रा ने कहा कि बच्चों पर दबाव बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में जरूरी है कि विद्यार्थियों को स्कूल में भी अच्छा वातावरण मिले। शिक्षक विद्यार्थियों के साथ सकारात्मक व्यवहार करें। साथ ही विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा देना बहुत जरूरी है। नैतिक शिक्षा से उनके जीवन में व्यक्तित्व का विकास होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को नैतिक पाठ जरूर पढ़ाया जाना जरुरी है। वह बुधवार को धर्मजीवी बीएड कॉलेज में आयोजित वर्कशॉप में भावी शिक्षकों को संबोधित कर रही थीं। वर्कशॉप का विषय इनोवेटिव पैडागोजी एंड इफेक्टिव टीचिंग रखा गया। जिसमें महाराणा प्रताप व डीएवी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने भी भाग लिया। डीएवी की पूर्व जूनियर विंग प्रभारी हरिंद्र कादला ने कहा कि वे आधुनिक तकनीक के साथ विद्यार्थियों को जरूर पढ़ाएं। लेकिन पारंपरिक शिक्षा पद्धति से भी विद्यार्थियों को जोड़कर रखें।