जल्द होगी जिलाध्यक्षों की घोषणा:तंवर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र में आस्था नहीं है। कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के फेर में वह किसी भी हद तक जा सकती है। आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस व जेडीएस के विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए 100-100 करोड़ तक में खरीदने की आॅफर की है। जबकि कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस ने 57 प्रतिशत मत प्राप्त कर सबसे बड़े एलायंस के रूप में सामने आई है।
बुधवार को अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेघालय की तर्ज पर कर्नाटक में कांग्रेस समर्थित जेडीएस की सरकार बननी चाहिए, लेकिन भाजपा कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए हथकंडे अपना रही है।
लोग सड़कों पर-सीएम विदेशों में: तंवर ने कहा कि कर्मचारी और लोग हक पाने को सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। जबकि सीएम विदेशों के दौरों पर हैं। इन दौरों से कुछ हासिल नहीं होने वाला। सरकार सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी न करके गरीबों को हटाने पर लगी हुई है। पहली बार किसी सरकार ने कर्मचारियों को गेहूं का ऋण नहीं दिया।
भाजपा का अब शुरू होगा खराब समय : कहा कि कांग्रेस के लिए 2014 में खराब दौर शुरू हुआ था। तब भाजपा का अच्छा समय शुरू हुआ, जो अब खत्म होने वाला है। राजस्थान चुनाव के साथ कांग्रेस का अच्छा समय शुरू होगा।
कुरुक्षेत्र | नई अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर साथ में कांग्रेसी नेता विशाल सिंगला व अन्य ।