छात्रों को स्ट्रक्चर डिजाइन के सॉफ्टवेयर की दी जानकारी- प्रो. एचके शर्मा
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी कुरुक्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग के भारतीय मानकों पर चर्चा हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता थापर यूनिवर्सिटी के डॉ. नवीन क्वात्रा रहे। उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग को लेकर भारतीय मानक संस्थान के मानकों के बारे में बदलाव किया गया है। ताकि पहले से अधिक मजबूत निर्माण हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे निर्माण तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है, जिन्हें प्राकृतिक आपदाओं से भी खतरा न हो। एनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एचके शर्मा ने बताया कि स्ट्रक्चर डिजाइन के सॉफ्टवेयर के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।