नपा कर्मियों के धरने पर समर्थन जताने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
हड़ताल पर बैठे नगरपरिषद सफाई कर्मियों के धरने पर बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.अशोक तंवर भी समर्थन जताने पहुंचे। तंवर ने कहा कि नप कर्मी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार कर्मचारियों के दमन की नीतियों पर काम कर रही है। कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सभी कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्रता से हल कराया जाएगा। मौके पर विशाल सिंगला, ज्ञान सहोता, राकेश सैनी, राजेंद्र अंजनथली, कुलदीप सिंह, अजय शर्मा, ईश्वर फतुहपुरिया, सुभाष पाली, अमनदीप कौर, गोबिंद रामगढ़, जगबीर जोगनाखेड़ा, सुनील पंवार, सुरजीत पलवल, यशपाल शर्मा, रेखा रेखा कश्यप, श्रीकांत बंसल , शमशेर कश्यप, नरेंद्र जबल, ओमप्रकाश मेहरा, गुरिंदरजीत, दीपा शर्मा, रेणू मदान, अश्वनी शर्मा, संदीप मारवाह, राजीव घराडसी मौजूद रहे।