इस्माइलाबाद | भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत मल ने कहा कि कल कुरुक्षेत्र में होने वाले मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के रोड शो में पंजाबी समाज के लोग हिस्सा लेंगे। वे गांव झांसा स्थित अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाबी समाज को रिफ्यूजी कहते हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे लोग देश व प्रदेश की एकता भंग करने का काम करते हैं।