रादौर/कुरुक्षेत्र | कांजनू के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 22 वर्षीय बेटी की शादी कुछ वर्ष पहले झांसा में की थी। कुछ दिनों पहले उसकी बेटी उसके पास गांव कांजनू में रहने के लिए आई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई है। उसने अपनी बेटी को खोजने की बहुत कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।