पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने फूंका भारती का पुतला, तभी आई सस्पेंड होने की सूचना

युवाओं ने फूंका भारती का पुतला, तभी आई सस्पेंड होने की सूचना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में ब्राह्मणों से संबंधित विवादित प्रश्न पूछे जाने के विरोध में ब्राह्मण समुदाय के युवाओं ने गुरुवार को लघु सचिवालय पर रोष जता। आयोग चेयरमैन भारत भूषण भारती का पुतला फूंका। एडवोकेट सुरेश शर्मा ने कहा चेयरमैन की बर्खास्तगी तक ब्राह्णों का रोष जारी रहेगा। गौरतलब है कि इसके करीब एक घंटे बाद ही एचएसएससी चेयरमैन की सस्पेंड करने की खबर आ गई। मौके पर राकेश शर्मा सुनहेड़ी, संदीप कौशिक, प्रवीण पिपली, हर्ष शर्मा, नीतिश भारद्वाज बलाही व दीपा शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र | लघु सचिवालय पर भारत भूषण भारती का पुतला फूंकते ब्राह्मण समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...