पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन बढोत्तरी के लिए बैंक कर्मियों ने कामकाज निपटा जताया रोष

वेतन बढोत्तरी के लिए बैंक कर्मियों ने कामकाज निपटा जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचित वेतनमान की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर गुरुवार को बैंक कर्मियों ने कामकाज निपटाने के बाद शाम बैंकों के सामने सांकेतिक तौर पर रोष प्रदर्शन किया।

पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय कुरुक्षेत्र के सामने ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कांफडरेशन के जिला सचिव राय सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी बैंक के बाहर ईकट्ठा हुए। राय सिंह ने कहा कि आईबीए ने कहा नवंबर 2017 से बैंक कर्मियों के द्विपक्षीय वेतन समझौते को लागू करने की बजाए आईबीए व केंद्र सरकार टरकाऊ रवैया अपना रही हैं। वेतनमान के नाम पर बैंक कर्मियों की अनदेखी की जा रही है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संघ के कुरुक्षेत्र मंडल अध्यक्ष अनिल पराशर ने बताया कि 24 मई 2018 को सभी बैंकों की सभी शाखाओं के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि 29 मई को यूएफबीयू के बैनर तले सभी केंद्रों पर प्रदर्शन होंगे। वहीं 30 व 31 मई को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

मौके पर नवजोत सिंह नागरा, जयपाल सैनी, संजीव कुमार, विनोद अरोड़ा, हरिओम वर्मा, देवीलाल, कविता, रशिका, छवि अनुपम, दर्शन लाल मेहता, दीपक कुमार, पवन कुमार, त्रिलोचन सैनी व चंद्रमणि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...