कुरुक्षेत्र | डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों ने पंचायत भवन से लेकर लघु सचिवालय तक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इसके बाद डीसी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन के जिला प्रधान महिंद्र पाल ने बताया कि गुहला के एसडीओ के साथ कष्ट निवारण समिति की बैठक में चेयरमैन अनिल विज ने अभद्र व्यवहार किया। जिसके चलते एसडीओ ने कोर्ट से स्वास्थ्य मंत्री और गुहला विधायक को नोटिस भी करवाया। मंत्री और विधायक को एसडीओ के साथ किए अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में चरणजीत, प्यारेलाल धीमान, संदीप, जोगेंद्र खामरा, सुभाष शर्मा, विकास, सोमनाथ, नीरज, मोहन सिंह, अमन, विकास कुमार, निशांत और राजपाल शामिल थे।