लघु सचिवालय में गुरुवार को सीएम विंडो को लेकर समीक्षा मीटिंग डीसी एसएस फुलिया की अध्यक्षता में हुई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडों की शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निपटारा किया जाए। निपटाई गई शिकायतों को अपडेट और अपलोड भी नियमित करें। हरपथ और सोशल मीडिया पर आई शिकायतों का निपटारा 72 घंटे के अंदर करें। कुछ अधिकारी कार्यालय में समय पर नहीं आते जिसके कारण कार्यालय का कार्य प्रभावित होता है। ऐसे अधिकारी और कर्मचारी समय पर आना सीख लें, वरना उन पर एक्शन लिया जाएगा। मौके पर एसडीएम अनिल कुमार यादव, डीआरओ चांदी राम, डीडीपीओ,कपिल शर्मा उपस्थित थे।
कुरुक्षेत्र | उपायुक्त कार्यालय में सीएम विंडो की शिकायतों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी डॉ. एसएस फुलिया।