पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल के आधार केंद्र में पंखा नहीं, एमएस बोले बजट ही नहीं

अस्पताल के आधार केंद्र में पंखा नहीं, एमएस बोले-बजट ही नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | एलएनजेपी अस्पताल की तीसरी बिल्डिंग के रूम नंबर 43 में बने आधार केंद्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वाले जच्चा-बच्चा को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचीं सरोज, कविता, ममता, सुमन ने कहा कि कमरे में बैठना उनकी मजबूर है। अगर वह कमरे में न बैठें तो उनका नंबर नहीं आएगा। लेकिन बच्चों के साथ इतनी गर्मी में बैठना बहुत मुश्किल है। कई माताओं की गर्मी के कारण तबीयत भी बिगड़ी। आधार कार्ड केंद्र में स्थिति देखने के लिए एमएस डॉ. मनजीत सिंह पहुंचे। लोगों ने पंखा लगवाने की डिमांड की तो उन्होंने बजट का बहाना बनाकर टाल दिया। जब इस संबंध में डॉ. मनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के कई वार्डों में भी पंखे लगने हैं लेकिन उनके पास बजट नहीं।

खबरें और भी हैं...