कुरुक्षेत्र | कलसी की 11 केवीए लाइन पर काम करते समय करंट लगने सेे कलसानी फीडर के लाइनमैन श्रवण कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक डाउन होने की वजह से लाइन पर सुबह से लाइट नहीं थी। जैसे ही श्रवण लाइन पर चढ़ा करंट लग गया। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिस समय श्रवण लाइन पर चढ़ा उस समय पीछे से कट लगा हुआ था। मृतक के भाई नरेंद्र ने कहा कि घटना बुधवार को करीब छह बजे घटित हुई लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें रात नौ बजे सूचना दी। बिजली निगम के एसई जेके कंबोज ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी कि लाइन में करंट कैसे आया।