पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केयू ने नोटिस जारी कर मांगी पेपर चेक न करने वाले शिक्षकों की जानकारी

केयू ने नोटिस जारी कर मांगी पेपर चेक न करने वाले शिक्षकों की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केयू परीक्षा शाखा ने उत्तर पुस्तिकाएं चेक न करने वाले और उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट न लेने वाले शिक्षकों की जानकारी के लिए नोटिस निकाला है। कॉलेज प्राचार्यों को भेजे नोटिस में पूछा गया है कि उन शिक्षकों की जानकारी दी जाए जो उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने से मना कर रहे हैं । ताकि उनकी सूची उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजी जा सके। गौरतलब है कि परीक्षा तंत्र में नए नियमों को लागू करने से भड़के एडिड व राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ ने पेपर चेकिंग का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। केयू में हरियाणा एडिड कॉलेज व राजकीय कॉलेज शिक्षकों ने संयुक्त बैठक कर उत्तर पुस्तिकाओं की चैकिंग न करने का फैसला लिया था। इसके बाद से केयू प्रशासन उत्तर पुस्तिकाएं समय पर चैक हों, इसे लेकर निर्देश जारी कर रहा है।

खबरें और भी हैं...