पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभय दुष्यंत समेत कई देंगे गिरफ्तारी

अभय-दुष्यंत समेत कई देंगे गिरफ्तारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो बसपा गठबंधन जेल भरो आंदोलन के तहत शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करेगा। अनाजमंडी में रैली कर गिरफ्तारी देंगे। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला, सांसद रामकुमार कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, राष्ट्रीय सचिव बलदेव वाल्मीकि एवं बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, बसपा नेत्री शशि सैनी, रोहताश रंगा, डाॅ. बलदेव समेत कई नेता गिरफ्तारी देंगे। अरोड़ा ने दावा कि नई अनाज मंडी में हजारों वर्कर जुटेंगे। गठबंधन ने एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा में लाने, दादुपुर-नलवी नहर बनाने तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने जैसी मांगों को लेकर जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया हुआ है। अनाजमंडी में रैली के बाद हजारों कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय की ओर जा सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।

खबरें और भी हैं...