पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणवी पॉप स्टार गजेंद्र के सुरों से सजेगी राहगीरी

हरियाणवी पॉप स्टार गजेंद्र के सुरों से सजेगी राहगीरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्मसरोवर तट पर 20 मई को प्रस्तावित राहगिरी को आकर्षक बनाने को पुलिस प्रशासन तैयारियों में लगा है। एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि युवाओं को राहगिरी से जोड़ने के लिये इस बार प्रशासन ने हरियाणवी पॉप स्टार गजेन्द्र फौगाट को बुलाया है। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा पंजाबी गिद्दा , हरियाणवी डांस व शहर के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप द्वारा भगवान श्री कृष्ण पर आधारित कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी जाएगी। इस बार राहगिरी में सीएम मनोहरलाल भी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा गांवों के लोगों को भी राहगिरी में न्योता दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...