इनेलो नेत्री डॉ. संतोष दहिया ने गुरुवार को कई गांवों का दौरा करके आज कुरुक्षेत्र की अनाजमंडी में होने वाले जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। डॉ. संतोष दहिया ने कहा जब मौजूदा सरकार जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आंख और कान बंद कर ले तब सरकार को जगाने के लिए आमजन को साथ लेकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की एसवाईएल के मुद्दे पर दोगली नीति के खिलाफ इनेलो-बसपा के हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एसवाईएल नहर में पानी लाने, दादूपुर नलवी नहर बनाने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।